कांग्रेस में सदस्यता अभियान के जिला व विस प्रभारी नियुक्त

देहरादून। कांग्रेस संगठन चुनाव से पहले कांग्रेस में सदस्यता अभियान को और गति देने के लिए जिला व विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी ने बताया कि प्रदेश कांगेेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सिफारिश पर सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिला एवं विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांगेस कमेटी ने प्रदेश में संगठन चुनाव घोषित कर दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी जीसी चन्द्रशेखर के निर्देश एवं प्रदेश कांगेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर डिजिटल सदस्यता अभियान को चरणवद्ध तरीके से सम्पन्न करवाने जाने के लिए प्रभारियों की नियुक्त की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि व अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सदस्यता एव संगठन चुनाव के लिए कंट्रोल रूम में कार्य करना आरम्भ करें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम सदस्य अभियान का कार्य प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी, संयोजक अनिल रावत, सहसंयोजक सलेमान अली, मोहन काला की देखरेख में संम्पन्न होगा।

भंडारी ने बताया कि इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए सहयोग करेगी, जिसको नियत्रंण कमेटी के नाम से जाना जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.