उत्तराखंड: मालगाड़ी से टकराकर हाथी की मौत, जांच शुरू

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जनपद और उधमसिंह नगर जिले की सीमा पर  सुबह मालगाड़ी के चपेट में आने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गयी। वन विभाग व रेलवे की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 04.30 बजे मालगाड़ी लालकुआं से बरेली के लिये गिट्टी लेकर जा रही थी।

इसी दौरान लालकुआं और उधमसिंह नगर के बीच सुभाषनगर के पास रेलवे लाइन पार कर रहे हाथियों के झुंड में से एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। चालक की ओर से गति धीमी करने के बावजूद हाथी को बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंचे रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.