बप्पी दा का निधन,69 साल के थे सिंगर

नयी दिल्ली। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से बप्पी दा बीमार थे। उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था। गत वर्ष कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

लहरी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि बप्पी लहरी एक महीने से अस्पताल में भती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओ से पीड़ति थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए  के कारण उनका निधन हो गया। बप्पी लहरी ने को बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था।

उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’, नमक हलाल, डांस डांस और ‘शराबी’ जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी 3’ के लिए गाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.