भाजपा में शामिल कुछ गद्दार नेताओं का दुष्प्रचारसे कम रहा मतदान :चीमा

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम होने का कारण भाजपा में शामिल कुछ गद्दार नेताओं का दुष्प्रचार है। भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेगा।

विधायक चीमा ने चुनाव के बाद अपने कार्यालय में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए पत्रकार वार्ता बुलाई थी। उन्होंने साफ कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा हर हाल में चुनाव जीत रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं। कहा कि जिसे संदेह है वह 10 मार्च का इंतजार कर ले।

उन्होंने कहा कि कि मोदी के देश के लिए किये गये कार्यों की बदौलत उन्हें जीत मिलेगी। विधायक चीमा ने पार्टी के गद्दारों के नाम नहीं बताये अलबत्ता इतना कहा कि पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.