भाजपा दफ्तर में न अति उत्साह न निराशा

देहरादून। मतदान के दूसरे दिन आज भाजपा से सूचना आयी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद मीडिया के लोग भाजपा कार्यालय की ओर लपके। तब तक वहां दर्जनभर पार्टी कार्यकर्ता ही मौजूद थे।
करीब दो बजे सीएम धामी पहुंचे तो उनके समर्थक युवा भी वहां गेट से ही नारेबाजी करते हुए उन्हें कार्यालय के भीतर लाये। इस दौरान वहां राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल व उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन सहित कुछ अन्य लोग सीएम के स्वागत के लिए मौजूद थे।

बाद में राजपुर के प्रत्याशी खजान दास वहां पहुंचे। करीब ढाई बजे तक मदन कौशिक वहां नहीं पहुंचे। भाजपा कार्यालय के करीब रहने वाले भाजपा के दो प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ और विनोद चमोली भी वहां नहीं पहुंचे। एक तरह से कार्यालय के चुनावी माहौल पर बात की जाए तो वहां माहौल मिश्रित सा था, चुनाव परिणाम को लेकर न तो बहुत उत्साह दिख रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.