श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध शिकार करने का आरोप

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम के रहने वाले थे।मछुआरों पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने का आरोप लगाया है। नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें-IPL-2022 खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने15.25 करोड़ में खरदा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिक अधिकारियों ने मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब धनुषकोडी तट के पास मछली पकड़ रहे थे।

पढ़ें-गोवा में थम गया विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल

उन्होंने बताया कि 2,000 से अधिक मछुआरे शनिवार सुबह रामेश्वरम के घाट से मछली पकड़ने समुद्र में गए थे, जिनमें ये 12 मछुआरे भी शामिल थे। इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने आज दावा किया कि उत्तरी नौसेना कमान द्वारा तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में चलाये गये एक विशेष अभियान में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

8 फरवरी को 11 मछुआरों हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले 8 फरवरी को नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और तीन मछली पकड़ने की तीन ट्रॉलर भी जब्त की थी। वहीं 1 फरवरी को 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों देशों के बीच मछुआरों को लेकर विवाद चलता आ रहा है। पाक जलसंधि, जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करती है, ये दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक मछली पकड़ने की अच्छी जगह है।

पढ़ें-राम रहीम के डेरा मुख्यालय आने को लेकर गुलजार हुआ डेरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.