उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का शोर थमा, 14 को मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का शोर आज थम गया। राज्य में 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियों के कई दिग्गजों ने चुनावी सभा के साथ , रोड शो कर मतदाताओं से अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जैसे दिग्गज नेताओं ने जनसभा कीं।

राज्य में खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी, लालकुआं से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव मैदान में होने के कारण सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। राज्य में पहली बार आप द्वारा प्रत्याशी खड़े किये जाने और भाजपा-कांग्रेस के नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण रोमांचक परिणामों की सम्भावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.