सपा ने भाजपा पर लगाया सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप

कहा चुनाव आयोग से की हुई है भाजपा की शिकायत

देहरादून। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तराखंड प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर अमर्यादित आचरण व झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन दिन पहले लखनऊ में ही इस घोषणा पत्र को जारी कर चुके थे। उत्तराखंड प्रभारी ने कहा कि देश व प्रदेश के प्रति भाजपा का आचरण हमेशा असंवेदनशील रहा है। दावा किया कि इस बार उप्र में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

सपा गैरसैंण मामले को लेकर जनता के साथ खड़ी है

समाजवादी पार्टी यूपी व उत्तराखंड में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान जिस तरह का अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है उसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग उनकी शिकायतों का संज्ञान लेगा। कहा कि राज्य में भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया है।
गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने का मामला अधर में लटका हुआ है। सपा गैरसैंण मामले को लेकर जनता के साथ खड़ी है। कहा कि जहां तक पृथक राज्य प्राप्ति के लिए हुए आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों पर कार्यवाही की बात है उसमें सपा भी उत्तराखंड के लोगों के साथ न्याय चाहता है। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष एसएस सचान, सुभाष पंवार, चौधरी राजेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.