Uttar Pradesh Assembly Elections : कांग्रेस ने जारी किया उन्नति विधान जन घोषणा पत्र

नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देगी कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिये उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा  कर्ज माफ करने और नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी अन्य चुनावी वादों को शामिल किया है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू और पूर्व अध्यक्ष सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र ।

किसानों का होगा कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा

प्रियंका ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के तीन घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया गया, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कर्ज माफी की जायेगी। कांग्रेस की दूसरी बड़ी घोषणा उत्तर प्रदेश में 20 लाख रोजगार देने की है। उत्तर प्रदेश में अभी 12 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। इन पदों को भर कर आठ लाख रोजगार के अतिरिक्त अवसर सृजित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें:-अबकी बार धामी पर सारा दारोमदार, त्रिकोणीय मुकाबले ने ले लिया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन विधान पत्र (उन्नति विधान, शक्ति विधान और शक्ति विधान) के रूप में अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रदेश में घूमकर जनता की समस्याओं को चिह्नित कर यह घोषणा पत्र बनाया है। यह जनता की आवाज को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें:-चुनाव बहिष्कार पर अडिग ग्रामीण, जिला पंचायत सदस्य के मनाने

किसानों की कर्ज माफी, नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण और 20 लाख रोजगार के अलावा किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से मुक्ति देने की भी पुख्ता कार्ययोजना पेश की जायेगी।

आवारा पशुओं से किसानों को मिलेगी मुक्ति , ‘गोधन योजना’ होगी शुरु

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिये ‘गोधन योजना’ शुरु करेंगे।

यह भी पढ़ें:-डबल इंजन की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी: बल्लभ

इसके तहत दो रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से सरकार किसानों से गोबर खरीदेगी। इस गोबर से जैविक खाद बनाकर किसानों को सस्ती दर पर बेची जायेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग छत्तीसगढ़ में सफल रहा है। इससे किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति भी मिली है और उनकी आय भी बढ़ी है।

Leave a Reply