Karnataka Hijab row: विहिप का आरोप-हिजाब की आड़ में अराजकता फैला रहे जिहादी

विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में हिजाब विवाद वास्तव में हिजाब की आड़ में जिहादी अराजकता फैलाने का एक षड्यंत्र है

नयी दिल्ली। (Karnataka Hijab row) हिजाब विवाद पर विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा की कर्नाटक के उडुपी से प्रारंभ हुआ हिजाब विवाद वास्तव में हिजाब की आड़ में जिहादी  अराजकता फैलाने का एक षड्यंत्र है।

विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि उडुपी के एक विद्यालय में छह लड़कियों द्वारा विद्यालय का निर्धारित गणवेश ना पहनने की नाजायज जिद ने एक चिंगारी का रूप धारण कर लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया ( पीएफआई) जैसे कट्टर संगठन संपूर्ण कर्नाटक में अराजकता निर्माण करने का एक बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। बागलकोट जैसे कई स्थानों पर जिहादियों द्वारा की गई पत्थरबाजी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

जैन ने कहा “जितनी तेजी से संपूर्ण विश्व के इस्लामिक जगत और टूलकिट गैंग ने इस पर प्रतिक्रिया जताई है, उससे साफ प्रकट होता है कि ये भारत में अराजकता फैलाने का कोई भी अवसर नहीं चूकना चाहते।

यह भी पढ़ें:-Uttar Pradesh Assembly Elections : कांग्रेस ने जारी किया उन्नति विधान जन घोषणा

संभवतया ये कर्नाटक में शाहीन बाग दोहराना चाहते हैं। विहिप इन सभी अराजक तत्वों को स्पष्ट करना चाहती है कि कर्नाटक सरकार की सजगता, हिंदू समाज की सक्रियता और देश के जागरूक नागरिक इन षडयंत्रों को सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र की कठपुतली बनी उडुपी की लड़कियों से विद्यालय में प्रवेश के समय ही जिस फार्म पर हस्ताक्षर किए थे, उसमें स्पष्ट लिखा था कि वह विद्यालय का गणवेश पहनकर ही कक्षा में आएंगी।

यह भी पढ़ें:-चुनाव बहिष्कार पर अडिग ग्रामीण, जिला पंचायत सदस्य के 

विद्यालय के विद्यार्थी नियमों का पालन करेंगे तो ही वहां शिक्षा प्राप्त करने का वातावरण बनता है। ये लड़कियां गणवेश पहन कर आ भी रही थीं। हिजाब पहन कर ही आने की उनकी इस जिद ने जिस प्रकार अचानक ही आक्रामक रूप धारण कर लिया, उससे स्पष्ट होता है कि यह जिहादी षड्यंत्र का ही एक भाग है।

Leave a Reply