After Header-1

Jammu-Kashmir: पुलिस ने 11 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) पुलिस ने  दावा किया कि उसने अनंतनाग जिले में जैश-ए-मोहम्मद के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन हाईब्रिड आतंकवादियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कई चौकियों की स्थापना के बाद एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। जैश के आतंकवादी अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमले करने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया, श्रीगुफवाड़ा के पार सखरास में ऐसी ही एक चौकी पर जब दो पिलर सवारों के साथ एक बाइक सवार को रोका गया। तो उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्क पुलिस दल ने चतुराई के साथ उन्हें पकड़ लिया।

उनकी तलाशी में चीन में निर्मित दो पिस्तौल के साथ मैगजीन और गोला-बारूद बरामद हुआ है।उन्होंने कहा कि तीनों की पहचान अब्बास आह खान, जहूर अहमद गौगुजरी और हिदायतुल्ला कुताय के रूप में हुई है।

ये सभी अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ में हुए खुलासे के बाद दो और आतंकवादी सहयोगी शाकिर अहमद गोगोजरी और मुशर्रफ अमीन शाह को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह, अनंतनाग पुलिस ने केएफएफ के छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर बिजबेहरा इलाके में एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके कब्जे से गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फैयाज आह खान, मुंतजिर राशिद मीर, मोहम्मद आरिफ खान, आदिल अहमद तारे, जाहिद अहमद नजर के रूप में हुई है और छठे किशोर की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.