कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यमुनोत्री के कई कार्यकर्ता को किया बर्खास्त 

देहरादून। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। इस कड़ी में यमुनोत्री के कई कार्यकर्ता निशाने पर आये हैं।
महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेशकांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.