After Header-1

स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में निधन

मुंबई। स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत स्तब्ध है। लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। हालत में सुधार के बाद उन्‍हें दो दिन के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया था। मगर शनिवार को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज उनके निधन की खबर सबको स्‍तब्‍ध कर गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.