लता मंगेशकर के निधन पर निशंक ने जताया शोक 

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि स्वर साम्राज्ञी भारत की शान स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखद है।

यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आने वाली पीढ़ियां आपसे कला और संगीत ही नहीं अपितु सादगी, संस्कारों एवं देश भक्ति की भी प्रेरणा लेंगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।

दीदी से कई मौक़ों में मिलने और अपनी देश भक्ति की कविताओं पर चर्चा करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ वो मेरे लिए जीवन भर अविस्मरणीय रहेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.