दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों में ढील, सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण में आई कमी को देखते हुए नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों और कॉलेजों को सोमवार से खोलने का निर्णय लिया गया है और सभी कार्यालय भी पूरी क्षमता से खुलेंगे।
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में प्रतिबंधों में और छूट देने का फैसला किया गया। कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सोमवार से खुलेंगे जबकि 14 फरवरी से नर्सरी से सभी कक्षाओं के स्कूल खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय भी पूरी क्षमता से खुलेंगे। सभी जिम, स्पा और स्वीमिग पुलों को खोला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.