कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इन प्रत्याशियों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तय किया है। सूची के अनुसार, निंगथौजम जयकुमार सिंह बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र से और जंगखोपाओ हाओकिप चंदेल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं थंगमीबंद सीट से हिजाम नूतनचंद्र सिंह तथा यास्कुल से निंगोमबम हेलेंद्रो सिंह मैदान में उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह सहित 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.