आम बजट 2022-23 :फलों और सब्जियों की उचित किस्म अपनाने पर पैकेज

नयी दिल्ली। सरकार किसानों को फलों एवं सब्जियों की उचित किस्म अपनाने तथा फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त तकनीक को अपनाने को बढावा देने के लिए एक व्यापक पैकेज प्रदान करेगी।

वित्त मंत्री ने आज संसद में पेश वर्ष 2022..23 के आम बजट में घोषणा की कि ‘‘फलों और सब्जियों की उपयुक्त किस्मों को अपनाने’’ तथा ‘‘उत्पादन और फसल कटाई की यथोचित तकनीक का प्रयोग करने’’ के लिए किसानों की सहायता करने हेतु केन्द्र सरकार, राज्यों सरकारों की भागीदारी से एक व्यापक पैकेज प्रदान करेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों को अपने कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में संशोधन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे प्राकृतिक, जीरो-बजट और आर्गेनिक कृषि, आधुनिक कृषि, मूल्य संवर्धन एवं प्रबंधन की जरूरतों को पूरा कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.