सीबीआई ने रिश्वत मामले में आईएएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ में पंजाब रोडवेज के निदेशक के रूप में तैनात एक आईएएस अधिकारी को एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई को निदेशक के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से पदोन्नति के लिए प्रधान सचिव, परिवहन, पंजाब सरकार को उसके नाम की सिफारिश करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

निदेशक ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को रिश्वत नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। सीबीआई ने कहा कि शिकायत के आधार पर निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और सीबीआई ने जाल बिछा कर निदेशक को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ और मोहाली में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.