आप का दावा थीम सांग जनता के लिए समर्पित

वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने लांच किया पार्टी का थीम सांग भैजी सुनो झाड़ू चुनो

देहरादून । विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपना थीम सांग भैजी सुनो झाड़ू चुनोलांच किया है। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने धर्मपुर स्थित पार्टी कार्यालय में यह थीम सांग जारी किया।

कहा कि यह गीत राज्य की जनता की भावनाओं के अनुरूप बनाया गया है और जनता के लिए समर्पित है। यह गीत बताता है कि क्यों उत्तराखंड के लिए अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल जरूरी हैं।
कर्नल कोठियाल ने बताया कि थीम सांग आप पार्टी का राज्य के प्रति एक विजन है कि हम कैसे शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे। राज्य के प्रति आप पार्टी के कई संकल्प हैं।

आप पार्टी राज्य को स्थाई सरकार के साथ स्थाई मुख्यमंत्री देगी, ताकि राज्य का चहुमुखी विकास हो सके। कहा कि पिछले 21 साल में भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को बदहाल किया और आप पार्टी इसे संवारने का काम करेगी। बताया कि थीम सांग बताता है कि उत्तराखंड भ्रष्टाचार से जूझ रहा राज्य है। वर्तमान में यह 68 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा प्रदेश है।

आखिर यह पैसा गया कहां। दावा किया कि हम भ्रष्टाचार को खत्म कर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। गीत यह भी बताता है कि क्यों प्रदेश के लिए सच्चा देशभक्त जरूरी है। राज्य सैनिक बहुल है।

आप पार्टी हमेशा सच्चे देशभक्तों के साथ खड़ी रहेगी। सैनिकों को उचित सम्मान देने के साथ शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की सम्मानजनक राशि दी जाएगी। कहा कि यह गीत राज्य की जनता के लिए समर्पित है।

Leave a Reply