After Header-1

देश में कोविड टीकाकरण में 166.03 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली । देश भर में 28 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.03 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 28 लाख 90 हजार 986 कोविड टीके लगाये गये हैं।

इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 166 करोड़ 03 लाख 96 हजार 227 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 09 हजार 918 नये मरीज सामने आयें हैं।

इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 18 लाख 31 हजार 268 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 62 हजार 628 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

अभी तक कुल तीन करोड़ 89 लाख 76 हजार 122 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 31 हजार 198 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72.89 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.