After Header-1

उत्तराखंड को विकसित प्रदेश बनाना प्राथमिकता :केंद्रीय गृह मंत्री

शाह ने रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड मैं रुद्रप्रयाग के दौरे पर थे। शाह ने रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

अमित शाह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सैनिकों की भारी उपेक्षा की सैनिकों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट और आधुनिक वैपन नहीं थे। हमारी सरकार ने पिछले सात वर्षों में भारत की सैन्य शक्ति का सम्मान करते हुए सेना को आधुनिक वैपन से अजेय बना दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को विकसित प्रदेश बनाना प्राथमिकता में है। शाह ने यहां से भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के लिए प्रचार भी किया और उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।इसके साथ ही अमित शाह ने पौड़ी, चमोली जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के करीब नौ हजार कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअली बातचीत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.