भगवाधारी हुए किशोर उपाध्याय

नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और 2 बार कांग्रेस से विधायक रहे किशोर उपाध्याय आखिरकार भाजपा के हो गए हैं। किशोर लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे और वह वनाधिकार आंदोलन के जरिये पार्टी पर दबाव बना रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस से बीजेपी में आए किशोर उपाध्याय को बीजेपी टिहरी से विधानसभा चुनाव लड़ाने जा रही है। उनका टिकट लगभग फाइनल हो चुका है।

करीब 45 साल तक कांग्रेस में राजनैतिक सफर तय करने वाले किशोर गांधी परिवार के नजदीकी माने जाते रहे हैं। लेकिन बता दें, किशोर उपाध्याय राज्य आंदोलन में सक्रिय रहने के बाद 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट से पहली बार चुनाव जीते थे।

एनडी तिवारी सरकार में राज्य मंत्री बने। 2007 में फिर वह इसी सीट से विधायक बने। लेकिन 2012 में टिहरी सीट से चुनाव हार गए। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.