After Header-1

स्वस्थ्य लोकतंत्र में सांप्रदायिक एवं जातिगत वैमनस्य का कोई स्थान नहीं: त्रिवेंद्र

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र में सांप्रदायिक एवं जातिगत वैमनस्य का कोई स्थान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बड़ी ताक़त है। उन्होंने कहा कि संविधान के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज देश अपनी स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देश-प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.