उत्तराखण्ड : कोरोना के 4964 नये मामले, आठ की मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले 24 घण्टे में कोविड-19 महामारी के 4964 नये मामले सामने आने साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26950 हो गई।

राज्य कोविड-19 नियंत्रण केंद्र के बुलेटिन के अनुसार इस दौरान मात्र 2189 लोग ही बीमारी से स्वस्थ हुये हैं। बुलेटिन के अनुसार इस दौरान आठ लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

राज्य में अब तक कुल 7498 लोगों की इससे मौत हो चुकी हैं। जबकि अब तक तीन लाख, 49 हजार, 364 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.