ऋतु खंडूडी का टिकट कटने से समर्थक हैरान

देहरादून।  यमकेश्वर विधानसभा से पूर्व सीएम की बेटी और यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूडी का टिकट कटना उनके सर्मथकों के गले नहीं उतर रहा है। इस फैसले से उनके समर्थक हैरान हैं। कयासबाजी हो रही है कि ऋतु किसी और सीट से भी चुनाव लड सकती हैं।
उन्हें पार्टी में कोई और बडी जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चाएं सियासत के जानकारों में चल रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूडी को भाजपा ने इस बार यमकेश्वर सीट से टिकट नहीं दिया है।
पूर्व सीएम की बेटी और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूडी को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अंतिम वक्त तक वह और उनके समर्थक टिकट पक्का मानकर चल रहे थे। ऋतु खंडूडी का विधायक के रूप में पांच साल का कार्यकाल बेदाग छवि का रहा।

भाजपा ने रेनू बिष्ट को बनाया अपना उम्मीदवार

हालांकि कुछ योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं। उधर, दूसरी ओर रेनू बिष्ट को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। रेनू लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी बीते चुनावों में उन्होंने अच्छे खासे वोट लिए थे।2017 के चुनाव में ऋतु खंडूडी भूषण को भाजपा ने टिकट दिया था और कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज रेनू बिष्ट ने निर्दलिया चुनाव लडा था।
मतगण के बाद जो रिज्लट सामने आये तो ऋतु ने 19671 वोटों के साथ जीत दर्ज की। कांग्रेस से बागी निर्दलीय रेनू बिष्ट ने 10,597वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बगावत के चलते कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह रावत को 10,16 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा की सरकार बनने के बाद रेनू बिष्ट भाजपा शामिल हो गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में कभी खंडूडी थे जरूरी के बेटी का दरकिनारे कर भाजपा ने रेनू बिष्ट पर दाऊ खेला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.