भीमताल विधानसभा : भाजपा में उठे बगावत के सुर

मनोज साह ने किया निर्दलीय लड़ने का ऐलान

  • भीमताल के 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा 
धानाचूली । बीते दिवस जैसे ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड में विधायक प्रत्याशियों की सूची जारी की वैसे ही जगह-जगह बगावत के सुर उठने लगे।
जिसका एक पहलू भीमताल विधानसभा में भी देखने को मिला। यहां पर निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा को भीमताल विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर जताया है।
वही पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज साह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर भाजपा को भीमताल में झटका दे दिया है।
भीमताल में आयोजित बैठक में धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ और भीमताल मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की।
मनोज साह ने बैठक में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। मनोज साह ने बताया कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा भीमताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए पैराशूट उम्मीदवार को भाजपा का प्रत्याशी बनाया। जिससे कार्यकर्ता बेहद नाराज व दुखी है।
करीब तीन सौ कार्यकताओं ने मिलकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी सूची जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भेजी गई है।
साह ने बताया इससे पूर्व भीमताल में चुनाव समिति द्वारा विधायक प्रत्याशी को लेकर बैठक कर मतदान कराकर कार्यकर्ताओं की राय ली गई थी।
जिसके अनुरूप भाजपा प्रत्याशी नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि वह कार्यकताओं की भावनाओं को देख चुनाव लड़ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.