भाजपा का मिशन 60 पार, पहली बार में उतारे 59 उम्मीदवार

भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर की काट के लिए 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे

  • शेष 11 सीटों की सूची शायद भाजपा कांग्रेस की पहली सूची देखने के बाद जारी करे

देहरादून। जैसा कि हर बार होता है भाजपा ने अपने मिशन 60 पार के लिए कांग्रेस से पहले ही 59 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। यह भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची है। शेष 11 सीटों की सूची संभवत: भाजपा कांग्रेस की पहली सूची देखने के बाद जारी करे। सत्तारुढ़ भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर की काट के लिए 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
भाजपा नेतृत्व ने अल्मोड़ा विधायक और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट कैलाश शर्मा पर भरोसा किया गया है। भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की पुत्री और यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी का टिकट काट दिया है उनकी जगह रेनू बिष्ट को उम्मीदवार बनाया गया है।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बदले उनकी पत्नी देवयानी को उम्मीदवार बनाया है। थराली सुरक्षित सीट से विधायक मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को दिया गया है। कर्णप्रयाग से विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है।
पौड़ी सुरक्षित सीट से मुकेश कोली का टिकट काटकर राज कुमार पोरी को टिकट दिया गया है। गंगोलीहाट सुरक्षित सीट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फकीर राम टम्टा को टिकट दिया गया है।
कपकोट से विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गडिय़ा को टिकट दिया है। द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का टिकट काट अनिल साही को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा के बदले काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है।
वहीं गंगोत्री से पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल रावत की पत्नी की बजाय सुरेश चौहान को टिकट दिया है। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक रहे प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी से भाजपा ने मैदान में उतारा है।
चकराता में इस बार मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को एक परिवार एक टिकट फर्मूले के तहत टिकट न देकर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भीमताल से भाजपा ने निर्दलीय विधायक रहे राम सिंह कैड़ा को टिकट दिया है।

दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में  शामिल सरिता आर्य को भी टिकट

जबकि नैनीताल से दो दिन पहले कांग्रेस छोड$कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। यहां से पहले संजीव आर्य भाजपा विधायक थे लेकिन वह अपने पिता यशपाल आर्य के साथ कुछ समय पहले कांग्रेस में लौट गए थे।

11 सीटों पर अभी फैसला नहीं

भाजपा ने 1 सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान का फैसला दूसरी लिस्ट के लिए टाला है। इन  11 सीटों में छह भाजपा के पास ही थी। त्रिवेंद्र रावत की डोईवाला, हरक सिंह रावत की कोटद्वार , राजकुमार ठुकराल की सीट रुद्रपुर, देशराज कर्णवाल की झबरेड़ा, धन सिंह नेगी की टिहरी , नवीन दुम्का की लालकुंआ सीट,केदारनाथ, हल्द्वानी,  पिरान कलियर, रानीखेत, जागेश्वर में प्रत्याशियों पर पेंच फंसा है।

सीएम, स्पीकर प्रदेश अध्यक्ष व मंत्रियोंकी सीटों से कोई छेड़छाड़ नहीं

भाजपा ने तमाम अटकलों को धता बताते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियो और स्पीकर व प्रदेश अध्यक्ष की सीटों से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से ही लड़ेंगे। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल, बंशीधर भगत कालाढूंगी, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट, अरविंद पांडेय गदरपुर, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर,गणेश जोशी मसूरी,  रेखा आर्य  सोमेश्वर, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर और  स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण से ही चुनाव लड़ेंगे।

कहीं के न रहे पाला बदलने वाले राजकुमार

बीते दिनों पुरोला की विधायकी और कांग्रेस को ठोकर मार दिल्ली में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक राजकुमार कहीं के नहीं रहे हैं। भाजपा ने राजकुमार को टिकट न देकर बृहस्पतिवार को ही 12 बजे भाजपा में घर वापसी करने वाले दुर्गेश्वर लाल को टिकट दे दिया है।

Leave a Reply