उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव

  • मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू  है अपर्णा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के खेमे में बड़ी सेंधमारी की है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव  भाजपा में शामिल हो गई हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। भाजपा में शामिल होने के लिए वह मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं। आज भाजपा कार्यालय में वह भारतीय जनता पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने जा रही हैं। पिछले कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा ने कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं मैं भाजपा का बहुत आभारी हूं मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.