यूकेडी ने 14 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

अब तक 30 विधानसभा सीटों पर मैदान में उतारें हैं प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 14 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार को दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

इस तरह दल अब तक 30 विस सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुका है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष  ऐरी का कहना है कि शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यमुनोत्री विस सीट से रमेश चंद्र रमोला, गंगोत्री से जसवीर सिंह असवाल, घनसाली से कमलदास, नरेन्द्रनगर से सरदास सिंह पुंडीर, चकराता से रामानंद चौहान, विकासनगर से प्रीति थपलियाल, सहसपुर से गणेश प्रसाद काला, राजपुर रोड से बिल्लू वाल्मीकि, नैनीताल से ओमप्रकाश, रामनगर से राकेश चौहान, भीमताल से हरीश चंद्र राहुल, जागेश्वर से मनीष सिंह नेगी, हरिद्वार से आदेश कुमार मरवाड़ी तथा सल्ट से राकेशनाथ गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.