After Header-1

उत्तराखंड: कांग्रेस को लगा झटका , सरिता आर्य भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

सरिता आर्य ने बीते दिन मीडिया को साफ तौर पर बयान दिया था कि अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वो भाजपा ज्वॉइन करेंगी। अपने समर्थकों के साथ सरिता आर्य भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंची और मदन कौशिक से मिलीं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

कांग्रेस ने सरिता आर्य को सभी पदों से मुक्त किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक लेटर जारी किया है जिसमे सरिता आर्य को अनुशासनहीनता के चलते सभी पदों से मुक्त कर दिया है। लेटर में लिखा गया है कि सरिता आर्य के अनर्गल बया बयानबाजी से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। जिसे केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया।लिखा कि इसी के चलते सरिता आऱ्य के विरुद्ध अनुशासात्मक कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.