इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं हरक: त्रिवेंद्र

  • हरक को घड़ियाली आंसू बहाने वाला व्यक्ति बताया
  • कहा, हरक सिंह कभी किसी एक दल के रहे ही नहीं

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर अपनी भड़ास जमकर निकाली है। त्रिवेंद्र ने कहा कि हरक सिंह जनता को इमोशनली ब्लैकमेल करते हैं, उन्होंने घड़ियाली आंसू बहाने वाला व्यक्ति बताया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह एक ऐसे राजनेता है जिन्होंने कोई भी पार्टी नहीं छोड़ी और कॉलेज से लेकर उनकी राजनीति के पूरे जीवन को देखा जाए तो वह कभी एक विधानसभा से चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने कहा कि वह देवी देवताओं के नाम की कसमें खाते हैं और उनके नाम पर रोते भी हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके कॉलेज दिनों की राजनीति को याद करते हुए कहा कि उन्हें आज भी याद है जब वह कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे लेकिन ठीक चुनाव से तीन दिन पहले हरक सिंह ने उनका साथ छोड़ दिया और जाकर एनएसयूआई के बैनर तले चुनाव लड़ गए।

त्रिवेंद्र ने हरक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कभी किसी एक दल के रहे ही नहीं। कभी जनता दल फिर कांग्रेस फिर भाजपा फिर कांग्रेस वह यही करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत का जो चरित्र है वह मौसम की तरह बदलता रहता है। साथ ही उनकी कैरेक्टर की जो खास बात है वह है घड़ियाली आंसू बहाना आंसू बहा कर जनता के साथ इमोशनल ब्लैकमेलिंग करते हैं ।

बता दें कि त्रिवेंद्र की सीएम की कुर्सी छीने जाने के पीछे हरक सिंह रावत का बड़ा हाथ माना जाता है। उनके साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच जुबानी जंग बीच जारी रहती है। एक बार तो त्रिवेंद्र ने हरक को लेकर कुछ तीखे बयान दिए लेकिन पार्टी आलाकमान के सख्त रुख के बाद वह चुप्पी साध गए। अब जबकि हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन पर टिप्पणी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.