मोदी के कुशल नेतृत्व से 157 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना: पूनियां

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं उनकी दृढ़इच्छा शक्ति तथा देश के वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता के कारण 157 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

डा पूनियां ने देश में कोविड वैक्सीनेशन के सफलतम एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में एक बड़ी चुनौती दुनिया के सामने और उतनी ही बड़ी चुनौती 135 करोड़ भारत की जनता के समक्ष थी, ऐसे अवसरों पर नेतृत्व की पहचान होती है और आज भारत पूरी दुनिया में 157 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला एक वर्ष के भीतर पहला देश बना है और यह सब संभव हुआ  मोदी के कुशल नेतृत्व एवं उनकी दृढ़इच्छा शक्ति तथा देश के वैज्ञानिकों के कारण जिन्होंने प्रतिबद्ध होकर केवल नौ महीने में दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरु हुआ।

उन्होंने गत वर्ष 16 जनवरी को शुरू हुये विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मोदी का भाजपा राजस्थान एवं प्रदेश की जनता की तरफ से विशेष अभिनंदन किया तथा देश के फ्रंटलाइन एवं हेल्थ वर्कर्स और इस अभियान के जुड़े तमाम लोगों का अभिनंदन किया जिन्होंने दिन-रात परिश्रम करके वैक्सीन के निर्माण में सहयोग किया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वैक्सीन आने के बाद भी विरोधी दलों ने वैक्सीन के बारे में झूठी अफवाहें फैलाने का काम भी किया, इसे भाजपा की वैक्सीन बताया गया लेकिन प्रधानमंत्री को यह अहसास था कि 135 करोड़ की जनता को इस कोरोना की महामारी से प्रतिरक्षा के लिए यदि कोई विकल्प हो सकता है तो यह वैक्सीन हो सकती है।

उन्होंने कहा कि नौ महीने में दो-दो स्वदेशी वैक्सीन लगना अपने आप में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि कई राज्य ऐसे हैं जिनकी सरकारों ने वैक्सीनेशन अभियान में लापरवाही बरती, जिसमें झारखड़, छत्तीसगढ़ में काफी संख्या में वैक्सीन बर्बाद हुई, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसी तरीके से राजस्थान में भी 11.50 लाख डोजेज बर्बाद हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.