उत्तरप्रदेश भाजपा की पहली सूची जारी, CM योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव

नयी दिल्ली।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की। दिल्ली भाजपा हेड क्वार्टर में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी।

भाजपा ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित किबीजेपी ने कुल 105 सीटों पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इस बार 21 नए प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है।

धर्मेंद्र प्रधान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए एक नई विश्वास आज देश में सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा पर है और एक बार फिर से पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतेगी।अपने ऐलान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले के सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बाकी नामों की घोषणा करते हुए पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि नोएडा से पंकज सिंह उम्मीदवार होंगे। अतरौली से संदीप सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। साहिबाबाद से सुनील शर्मा चुनावी मैदान में होंगे जबकि मथुरा से श्रीकांत शर्मा एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे। जेवर से धीरेंद्र सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण से टिकट दिया गया है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग के प्रत्याशी होंगे।

Leave a Reply