‘मकर संक्रांति’ का पावन पर्व आज, गंगा सागर में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

नयी दिल्ली। मकर संक्रांति’ का पावन पर्व आज है। लोग सुबह से ही गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कहा जाता है कि सारे तीर्थ कई बार गंगा सागर एक बार।आज ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की प्रथा है। ऐसा करने से इंसान के कष्टों का अंत हो जाता है।

वैश्विक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

मकर संक्रांति के त्योहार पर आज वैश्विक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 75 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन कई देशों में किया गया था।

सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 लाख लोगों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सोनोवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर हमने सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 75 लाख लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.