दिल्ली : 14 अस्पतालों में सामान्य और आईसीयू बेड बढ़ाई जाएगी

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि केजरीवाल सरकार ने अपने 14 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए कुल 5,650 कोविड बेड और 2,075 आईसीयू बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी सारी व्यवस्था को पहले से ही दुरुस्त किए हुए है। हालात अभी सामान्य है। इसलिए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी जोर शोर से कर रही है, ताकि हालात को बिगड़ने ही न दिया जाए।

सरकार ने अपने 14 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए कुल 5,650 कोविड बेड और 2,075 आईसीयू बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में लगभग 13,300 बेड अभी भी मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।

कोरोना की इस लहर में मरीज बहुत कम भर्ती हो रहे हैं, परन्तु हमने दिल्ली में स्थिति को काबू में रखने के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है।

दिल्ली सरकार अपनी ओर से गंभीर से गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और कोरोना की इस लहर के रोकथाम तथा सभी प्रदेश वासियों को वक्त पर सही इलाज प्रदान करने के लिए सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि आठ कोविड केयर सेंटर में 2,800 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इनमें सरदार वल्लभाई पटेल कोविड केयर सेंटर राधा स्वामी ब्यास छत्तरपुर (1,000 बेड), संत निरंकारी कोविड केयर सेंटर (500 बेड), सी डब्लू जी कॉम्प्लेक्स, अक्षरधाम (400 बेड), यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार (400 बेड), जीटीबी डेम ब्लॉक (200 बेड), चौ ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान (100 बेड), ए & यू तिब्बिए कॉलेज हॉस्पिटल (100 बेंड) और शहनाई बैंक्वेट हॉल (100 बेड) शामिल हैं।

जैन ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल सावधानी ही इसका असल बचाव है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर जाते वक्त स्वास्थ सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने का निवेदन किया है। साथ ही, अनावश्यक कार्यो के लिए घर से बाहर न निकले के लिए लोगों से अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.