शरद पवार ने कहा-मोदी ने भाजपा के साथ मिल कर सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के साथ मिल कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का प्रस्ताव राकांपा को दिया था।

पवार ने कहा है भाजपा का शिव सेना के साथ गठबंधन टूटने के बाद श्री मोदी मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव उन्हें दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि भाजपा और राकांपा को राज्य में सरकार बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए।

पवार ने कहा कि उन्होंने मोदी का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि दोनों दलों की विचारधारा अलग हैं, इसलिए भाजपा के साथ गठबंधन करना संभव नहीं है।

राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने इस बात पर कहा,  इस पर विचार करें और भविष्य में मुझे बताएं। इस पर शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पवार ऐसा कह रहे हैं तो यह सच ही होगा। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.