After Header-1

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर पांच दिन के लिए प्रतिबंध

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए पाचं दिन तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि मंदिर में नये वर्ष में आगन्तुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए मंदिर का गर्भगृह 30 दिसम्बर से 03 जनवरी तक बंद रहेगा।

इस दौरान पुजारी, पुरोहित, प्रतिनिधि व कर्मचारियों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति का गर्भगृह एवं नंदीहॉल में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु नंदीमंडप के पीछे गणेशमण्डप के बेरिकेड्स से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.