After Header-1

भारत बायोटेक ने कहा- बच्चों को कोवैक्सिन टीका लगाने की मंजूरी

नयी दिल्ली । भारतीय कोविड  टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कहा कि उसके कोवैक्सिन कोविड टीके को बच्चों को लगाने की मंजूरी मिल गई है। भारत बायोटेक ने देर शाम यहां जारी एक बयान में कहा कि कोवैक्सिन को आपात स्थिति में 12 से 18 वर्ष के बच्चों को देने का अनुमोदन कर दिया गया है।

यह वही कोवैक्सिन टीका है जो वयस्क नागरिकों को दिया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि वयस्कों और बच्चों को एक ही टीका लगाया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि कोवैक्सिन कोविड के मूल एवं इसके सभी संस्करणों पर प्रभावी रही है। अध्ययनों में बच्चों पर भी प्रभावी रही है।

इससे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। यह वैक्सीन  बच्चों और वयस्कों को समान रूप से सुरक्षित करेगी। भारत बायोटेक ने कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष में नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.