After Header-1

भारत में स्मार्टफोन का कारोबार करने वाली चीन की कंपनियों पर आयकर का छापा

नयी दिल्ली । भारत में स्मार्टफोन और फिनटेक का कारोबार करने वाली चीन की कंपनियों पर आयकर विभाग ने लगभग पूरे देश में छापेमारी की है और इसबीच इन कंपनियों ने विभाग को पूर्ण सहयोग करने की बात कही है।

सूत्रों के अनुसार चीन की मोबाइल निर्माता कंपनियों शाओमी, वन प्लस और ओप्पो के परिसरों में छापेमारी की गयी है। उनका कहना है कि ये कंपनियों कथित तौर पर नियम और कायदें कानूनों का उल्लंघन कर रही है और कर चोरी करने की जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर इन पर छापेमारी की गयी है।

सूत्रों का कहना है कि इन कंपनियों के पूरे देश में स्थित कार्यालयों और संयंत्रों में छापेमारी की गयी है। इसबीच शाओमी ने एक बयान में कहा है कि एक जिम्मेदार कंपनी के तौर पर वह सभी भारतीय कानूनों का पालन कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि कुछ फिनटेक कंपनियों के विरूद्ध भी यह कार्रवाई की गयी है जिसमें उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों भी शामिल किया गया है। इस संबंध में अभी अधिक विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.