कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ  गठबंधन का किया एलान

नई दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए  पार्टी  भाजपा  के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया है। कैप्टन ने  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने  शेखावत के साथ गले मिलते हुए तस्वीर को ट्वीट भी किया।

कैप्टन ने लिखा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है और दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला जल्द हो सकता है।

अमरिंदर ने चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि कौन किस सीट से जीत सकता है उसी आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। हर सीट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। 

शेखावत ने भी ट्वीट कर कहा ,  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक आदरणीय कैप्टन आज दिल्ली निवास पर पधारे। उनसे चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वह पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान – प्रदान हुआ।

उन्होंने कहा, आज की वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.