बिपिन रावत को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। बृहस्पतिवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 अधिकारियों को उत्तराखंड विधानसभा में श्रृद्धांजलि दी गई। बुधवार को हैलीकॉप्टर दुर्घटना में इनकी मौत हो गयी थी।

इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड विधानसभा में दिवंगत जनरल बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बिपिन रावत को याद करते हुए उन्हें सैल्यूट भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.