सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार , चार की मौत

नई दिल्ली । तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है।हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीएस रावत अपनी पत्नी के साथ ऊंटी के एक कार्यक्रम में समल्लित होने के लिए जा रहे थे। लेक्चर के बाद कोयंबटूर लौट रहे थे उस वक्त ये हादसा हुआ है। लेकिन कन्नूर के घने जंगल में ये हादसा हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.