बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती करेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में एक वेबसीरीज साइन की है।

इस सीरीज में मिथुन के साथ श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह श्रुति हासन की भी पहली वेब सीरीज होने वाली है। सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है।

मुकुल अभ्यंकर इस सीरीज को निर्दशित कर रहे हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज में मिथुन-श्रुति के अलावा अर्जन बाजवा, गौहर खान और सत्यजीत दुबे भी लीड रोल में हैं।

यह सीरीज लेखक रवि सुब्रमण्यम के उपन्यास ‘द बेस्टसेलर शी वॉट्ट’ पर आधारित है। यह वेबसीरीज 2022 की पहली छमाही में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.