उत्तराखंड में विकास की गंगा बहा रही डबल इंजन सरकार : मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून पहुंच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया हालांकि इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अलग अंदाज यानी गढ़वाली भाषा में प्रदेश की जनता का अभिनंदन किया।

हालांकि इस संबोधन के दौरान मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का बखान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को सत्ता पर काबिज होने की अपील की।

यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस देहरादून दौरे से आगामी चुनाव के मद्देनजर चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री के आज वे विशाल जनसभा के बाद 24 दिसंबर को भी कुमाऊं में जनसभा को संबोधित करने आ सकते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड रुपए से अधिक परियोजनाएं स्वीत की है।

राज्य की सरकार इन परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतार रही है। इसी क्रम में आज  हजार करोड रुपए से अधिक की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। ये परियोजनाएं इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

डबल इंजन की सरकार  उत्तराखंड राज्य में विकास की गंगा बहा है। अटल बिहारी बाजपेई सरकार ने इस देश में कनेक्टिविटी को बढ़ने का प्रयास किया। अटल सरकार के बाद देश में राज्य करने वाली सरकारों ने कोई भी काम नहीं किया।

वर्तमान सरकार ऐसी है जो सीधे जनता के पास जाती है और उनके समस्याओं को सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की माताओं बहनों से मांगा आशीर्वाद। जल जीवन मिशन के तहत लाखों परिवारों में हर घर नल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। माताओं बहनों का जीवन आसान बना कर उनका ऋण चुकाने का काम कर रही है सरकार।

उत्तराखंड राज्य में 3 नए मेडिकल कलेज की मिलेगी सेवाएं। बेहतर काम करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके साथियों को प्रधानमंत्री ने दिया बधाई। उत्तराखंड राज्य में 5 से अधिक नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला कुछ राजनीतिक दल, कुछ वर्ग के लोगों पर ही ध्यान देती रही है। क्योंकि, वह जनता को सिर्फ एक वोट बैंक की तरह दिखती है। अन्य राजनीतिक दल यही चाहती रही हैं कि जनता हमेशा मजबूर बनी रहे। अन्य राजनीतिक दल के प्रयास इसी दिशा में रहे कि जनता को मजबूत नहीं बनने देना है।

सोची समझी राजनीति के तहत जनता को बनाया गया आश्रित। तो वहीं भाजपा, सबका साथ और सबका विकास के तहत चल रही हैं। भाजपा ने लोगों को वोट बैंक का आधार नहीं बनाया बल्कि लोगों की सेवा की है। देश तब मजबूत होगा जब हर परिवार मजबूत होगा। भाजपा सरकार जनता को आश्रित नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।

Leave a Reply