सुरक्षा हटाये जाने के मामले में अदालत ने मांगा रिपोर्ट

नैनीताल। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरमिंदर सिंह ढिल्लन उर्फ लाडी की सुरक्षा हटाए जाने के मामले में अपर गृह सचिव को निर्देश दिए कि तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर सुरक्षा हटाये जाने के मामले में तीन सप्ताह में रिपोर्ट अदालत में पेश करें।

अदालत ने ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को श्री लाडी को अविलंब सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

लाडी ने सुरक्षा हटाए जाने के मामले को न्यायालय में चुनौती दी। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री है। उनकी जान को खतरा है।

उन्हें 03 सितम्बर, 2021 को सुरक्षा प्रदान की गयी और लगभग एक महीने बाद 09 नवम्बर, 2021 को एसएसपी के निर्देश पर बिना किसी कारण बताये वापस ले ली गयी। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.