आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 लोग घायल

फिरोजाबाद । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा नगला खंगार थाना  क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ, यह लोग एक मिनी बस से नई  दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे।

बस में एक ही परिवार के अशोक कुमार, पुष्पा  देवी, कविता देवी, सविता और  निवासी गण कोटली न्यू अशोक नगर नई  दिल्ली सवार थे।

अभी वह शिकोहाबाद के पास नगला खंगार थाना क्षेत्र में  पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना  सूचना पर पुलिस और यूपीडा के  कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने  घायल सभी पांचों  यात्रियों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उनका उपचार चल  रहा है।

इंस्पेक्टर नगला खंगार ने बताया कि हादसे में मिनी बस में सवार 4  महिलाओं और एक पुरुष मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई भेजा गया  है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.