सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी ने पत्नी और खुद गोली मारकर कि आत्महत्या

देहरादून।  सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद, खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना रानी पोखरी के ग्राम रखवाल के चौकीदार कुंदन सिंह रावत ने टेलीफोन से मामले की सूचना दी।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मृतक विरजी कृषाली (58) पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कृषाली, निवासी रखवाल गांव, भोगपुर, थाना रानीपोखरी द्वारा खुद की लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी कुसुम कृषाली (55) को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय घर पर मृतक की पुत्रवधु मौजूद थी। पूछताछ में उसने बताया कि मैं घर के अंदर ही मौजूद थी, पर इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं हो पाई कि यह घटना कैसे हुई है।

दोनों शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट की टीम के अनुसार, मृतक कुसुम कृषाली के गले एवं पेट के पास गोलियां लगी हैं, जबकि मृतक विरजी कृषाली के माथे पर गोली लगी है।

मौके पर लाइसेंसी बंदूक, कारतूस खोखे बरामद किए गए, जिसमें दो खोखे मौके पर पड़े मिले तथा एक कारतूस और एक खोखा बंदूक के अंदर मौजूद मिला।

जिससे स्पष्ट है कि पीड़ित ने पहले अपनी पत्नी को दो गोली मारी तथा फिर अपने आप को एक गोली मारी गई। आत्महत्या करने के कारणों के संबंध में जांच जारी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.