प्रधानमंत्री मोदी की रैली 4 दिसंबर को  देहरादून में होगी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आगामी 4 दिसंबर को देहरादून में होगी। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी बुलाई गई है जिसमें किन-किन क्षेत्रों से भीड़ जुटानी है, इसको लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.