After Header-1

बाढ़-बारिश से प्रभावित किसानों के योगी सरकार ने दी राहत

लखनऊ। बाढ़ और बारिश से प्रभावित आठ लाख 57 हजार 937 किसानों के योगी सरकार ने 415.45 करोड़ रुपये जारी किए हैं जिनमें से अभी तक 301.54 करोड़ 54 रुपये किसानों के खाते में भेजा जा चुका है।

योगी सरकार ने इसके पहले वर्ष 2018-19 में योगी सरकार ने तीन लाख 84 हजार 113 किसानों को दो अरब 12 करोड़ 76 लाख रुपये, इसके बाद 2019-2020 में एक लाख 79 हजार 536 किसानों को छह हजार 431 लाख रुपये राहत के रूप में भेजे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार प्रदेश के अन्नदाता किसानों को हर तरह से राहत देने का काम पिछले तीन वर्षों से लगातार कर रही है। इस बार बाढ़ व भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था।

मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने इन किसानों की परेशानी को समझने और इसकी भरपाई करने के लिए बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित सभी जिलों के अधिकारियों से पीड़ित किसानों का सर्वे करके उनको तत्काल राहत राशि पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी का परिणाम रहा कि शासन-प्रशासन ने तत्काल इन किसानों को राहत राशि पहुंचाई।

उन्होने कहा कि सरकार अन्­नदाता किसानों को हर तरह से राहत देने का काम कर रही है। पिछले दिनों बाढ़ व भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद सरकार ने फसल नुकसान का आंकलन कर किसानों के लिए राहत पैकेज जारी किया था।

सितम्बर और अक्टूबर की शुरुआत में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से करीब 44 जिलों के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था । इसके बाद मुख्­यमंत्री ने पीड़ित किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने का ऐलान किया था। सरकार ने अभी तक साढ़े आठ लाख से अधिक किसानों को मुआवजा देने का काम किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.