After Header-1

केजरीवाल ने हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की हैःमदन कौशिक

देहरादून ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने  कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की है और अब चुनाव से ठीक पहले वह यहां जिस तरह घोषणाएं कर रहे हैं, उसका उनको कोई लाभ नहीं होने वाला है, क्योंकि वह विश्वास खो चुके हैं।

कौशिक ने कहा कि आज आध्यात्मिक तीर्थ की बात करने वाले केजरीवाल हमेशा राम मंदिर के विरोधियों के सुर में सुर मिलाते रहे हैं। अचानक उनका सनातन में आस्था और भक्ति में विश्वास का जागृत होना चुनावी महत्वाकांक्षा से प्रेरित है।

कौशिक ने कहा कि सैन्य बहुल उतराखंड के लोग उनके सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत माँगने और देश द्रोहियो की पैरोकारी करने से भी व्यथित हैं। कोरोना काल में भी वह उत्तराखंड के कोटे के आक्सीजन सिलेण्ड़र और जरुरी दवाओ के कोटे को भी कालाबाजारी के लिए डंप कर चुके हैं और अदालत को भी गुमराह कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के अस्पतालों को लेकर झूठे दावो की पोल कोरोना के समय खुल चुकी हैं। पराली को लेकर घोटाला भी सामने आ चुका है। भाजपा नेता ने कहा कि पहले  केजरीवाल को दिल्ली की स्थिति व्यवस्थित करना चाहिए, क्योंकि दिल्ली बरसात में पानी का कटोरा बन जाता है और अब प्रदूषण के चलते वहां पर सांस लेना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि झूठी और झान्सा देने की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती, क्योंकि केजरीवाल जनता का विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्तित्व की तलाश में वह अब लगातार घोषणाएं कर रहे हैं जिनका न कोई अर्थ है और न ही लोगो को उन पर विश्वास है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल हमेशा ही देश विरोधी तत्वों के सुर में सुर मिलाते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.